परमात्मा को पाने का सबसे सरल उपाय क्या है?

 


परमात्मा को पाने का सबसे सरल उपाय क्या है?

हर मनुष्य ईश्वर को प्राप्त करना चाहता है, कोई ही ऐसा व्यक्ति होगा जो परमात्मा को प्राप्त न करना चाहता हो। परमात्मा को प्राप्त करने के लिए जो सबसे अहम चीज है, वह शुद्धि है। क्योंकि जब तक हम शुद्ध नहीं होंगे तब तक ईश्वर की प्राप्ति नहीं हो सकती। यह शुद्धि कई प्रकार से होती है, केवल स्नान कर लेने से ही हम शुद्ध नहीं होते। शुद्ध होने के लिए हमको शरीर के बाहरी और भीतरी रूप से भी शुद्ध होना बहुत अनिवार्य है। क्योंकि जब तक हमारा मन शुद्ध नहीं होता है, तब तक हम वास्तविक रूप से अशुद्ध ही माने जाएंगे। इस लिए मन को शुद्ध करने के लिए सबसे पहले हमें मन में व्याप्त नकारात्मक विचारों को दूर करना होगा और उसकी जगह सकारात्मक विचारों का प्रवाह करना होगा। तभी हम वास्तविक रूप से शुद्ध हो पाएंगे, जब आप शुद्ध हो जाएंगे तो आपको स्वतः ही सूक्ष्म अनुभूतियों का अनुभव होने लगेगा। जिसके बाद हम परमात्मा को प्राप्त कर सकते हैं।

#shivyogwisdom
#spirituality
#DivinityWithin
#awareness
#puritymatters

Comments

Popular posts from this blog

ECHOES OF ETERNITY: TAPPING INTO TIMELESS WISDOM AND ETERNAL TRUTHS

Dr. Avdhoot Shivanand's Wisdom: Integrative healing therapy for Holistic Wellness

SACRED SERENITY: EXPLORING SPIRITUAL DEPTHS WITH SHIVYOG