कल्पना शक्ति का प्रयोग कैसे करें?

 


कल्पना शक्ति का प्रयोग कैसे करें?
शास्त्रों में एक बात बहुत ही प्रमुखता से कही गई है, वह है हमारी कल्पना। हमारी कल्पना का स्वरूप कैसा होना चाहिए, इस पर भी हमारे सिद्धों ने हमें विस्तृत रूप में बताया है। शिवयोग के सिद्धों की मानें तो हमारे जीवन जीने में हमारी कल्पनाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है। जैसी हमारी कल्पनाएं होंगी, वैसा ही हमारे जीवन का निर्माण होगा। इस लिए आप जीवन में जो कुछ भी चाहते हैं, उसी की कल्पना आपको करनी चाहिए। जिन चीजों या परिस्थितियों से आप अपने को दूर रखना चाहते हैं, उनकी कल्पना आपको कभी भी नहीं करनी चाहिए। एक अच्छे जीवन के अभिलाषी व्यक्ति जिन चीजों से दूर रहना चाहते हैं वे नकारात्मकता के भाव से युक्त होती हैं। जब मन में नकारात्मक भावों का प्रभाव होता है तो हमारे अंदर की सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम होने लगता है और हम जीवन में चिंता, कष्ट, बीमारियों की चपेट में फंस कर रह जाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ECHOES OF ETERNITY: TAPPING INTO TIMELESS WISDOM AND ETERNAL TRUTHS

Dr. Avdhoot Shivanand's Wisdom: Integrative healing therapy for Holistic Wellness

SACRED SERENITY: EXPLORING SPIRITUAL DEPTHS WITH SHIVYOG