आपके जन्म लेने का उद्देश्य क्या है?

 


आपके जन्म लेने का उद्देश्य क्या है?

इस संसार में हर व्यक्ति जो जन्म लेता है, उसका एक उद्देश्य होता है। जैसा कि हमने शास्त्रों में पढ़ा है कि समय समय पर ईश्वर भी मानव शरीर धारण करते रहे हैं। उनके जन्म लेने का भी एक विशेष उद्देश्य होता है और उस उद्देश्य की पूर्ति करने के बाद वह अपने स्थान के लिए प्रस्थान कर लेते हैं। उसी प्रकार मानव के भी जन्म लेने का भी एक उद्देश्य होता है। जिसकी पूर्ति करने के लिए वह न जाने कितने हजारों वर्षों से हम जन्म लेते हैं, जीवन जीते हैं और उस उद्देश्य की पूर्ति किए बिना ही मृत्यु की चपेट में आ जाते हैं। इस लिए हम बार-बार जन्म-मरण के चक्र में फंस कर रह गए हैं। जो व्यक्ति यह सोच लेता है कि उसने यह जन्म क्यों लिया है या उसे यह जन्म क्यों मिला है। तब हमें आत्मज्ञात होता है। जो व्यक्ति इस उद्देश्य की प्राप्ति कर, आत्मा का परमात्मा से विलय करा लेता है। वह व्यक्ति सिद्धत्व को प्राप्त कर जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है।

#shivyogwisdom
#lifegoals
#lifelessons
#mentalhealth
#mindfulness

Comments

Popular posts from this blog

ECHOES OF ETERNITY: TAPPING INTO TIMELESS WISDOM AND ETERNAL TRUTHS

क्यों आते है जीवन में कष्ट?

Dr. Avdhoot Shivanand's Wisdom: Integrative healing therapy for Holistic Wellness