जीवन में गुरु कृपा क्यों जरूरी है?

 


जीवन में गुरु कृपा क्यों जरूरी है?

हमारे सनातन धर्म में गुरु को विशेष महत्व दिया गया है। गुरु के महत्व को हम इस बात से समझ सकते हैं कि गुरु को ईश्वर से भी बड़ा माना गया है। गुरु कृपा करता है, शक्ति देता है, ज्ञान देता है, हमारे जीवन को नई दिशा देता है। गुरु की कृपा के बाद ही हमें ईश्वर का साक्षात्कार हो सकता है। ईश्वर और साधक के बीच संबंध स्थापित करने वाला भी गुरु ही होता है। गुरु मार्ग दर्शन करते हुए हमें अध्यात्म के मार्ग पर लाता है -वह मार्ग जिस पर चलकर हम अपने जीवन के मूल उद्देश्य की पूर्ति कर सकते हैं। मनुष्य जब तक अपने जन्म लेने के उद्देश्य को पूर्ण नहीं करता है, तब तक वह इस जन्म-मरण के बंधन से मुक्त नहीं हो सकता है। इसे हम साधारण भाषा में मोक्ष भी कहते हैं। मोक्ष प्राप्ति का मार्ग हमें गुरु ही दिखाता है, जिसकी प्राप्ति के लिए हमें उस मार्ग पर चलना होता है।

#shivyogwisdom

 #GuruGrace

 #shivyogsanatan

 #awareness

 #consciousness

Comments

Popular posts from this blog

ECHOES OF ETERNITY: TAPPING INTO TIMELESS WISDOM AND ETERNAL TRUTHS

क्यों आते है जीवन में कष्ट?

Dr. Avdhoot Shivanand's Wisdom: Integrative healing therapy for Holistic Wellness