शक्ति साधना का क्या महत्व है?

 


शक्ति साधना का क्या महत्व है?

सनातन धर्म में शक्ति पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। शक्ति साधना का महत्व कितना होता है इसका अंदाजा आप यहीं से लगा सकते हैं कि शक्ति की साधना किए बिना शिव की कृपा भी नहीं मिलती। क्योंकि शिव के साथ माता पार्वती और भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का सुमिरन हमारे सिद्धों ने किया है तभी वह सिद्धत्व की प्राप्ति कर सकें हैं। चैत्र नवरात्रि के दिनों में ही सूर्य का राशि परिवर्तन होता है। यह नौ दिन मानव कल्याण के लिए विशेष पर्व से कम नहीं हैं।

शास्त्रों में भी यह बात कही गई है कि जो व्यक्ति नौ दिनों की इस नवरात्रि में मां दुर्गा की व्रत-साधना करता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है क्योंकि इन दिनों मां की अपने साधकों पर विशेष अनुकंपा होती है। जिसके फल स्वरूप ही परिवार में सुख-शांति व समृद्धि आती है और मां अपने साधकों की मनोकामना पूर्ण करती हैं।

#shivyogwisdom #ancestorswisdom #meditation #awareness #consciousness

Comments

Popular posts from this blog

ECHOES OF ETERNITY: TAPPING INTO TIMELESS WISDOM AND ETERNAL TRUTHS

क्यों आते है जीवन में कष्ट?

Unlock Your Power with ShivYog Meditation: Experience Profound Benefits | Shiv Yog