नवमी: मां सिद्धिदात्री

 

 

नवमी: मां सिद्धिदात्री
मां दुर्गा जी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्रि-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन पूर्ण विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं। यहां तक कि भगवान शिव ने भी देवी सिद्धिदात्री की सहयता से सिद्धियों प्राप्त की थीं। मां सिद्धिदात्री की साधना देव, गंधर्व, असुर, यक्ष और सिद्धों ने भी की है। जब मां सिद्धिदात्री शिव के बाएं आधे भाग से प्रकट हुईं, तब भगवान शिव को अर्ध-नारीश्वर का नाम दिया गया। माता के स्वरूप की साधना करने से अनंत दुख रूप संसार से निर्लिप्त रहकर सारे सुखों का भोग करते हुए मोक्ष को प्राप्त किया जा सकता है।


 

Comments

Popular posts from this blog

ECHOES OF ETERNITY: TAPPING INTO TIMELESS WISDOM AND ETERNAL TRUTHS

क्यों आते है जीवन में कष्ट?

Unlock Your Power with ShivYog Meditation: Experience Profound Benefits | Shiv Yog