सर्व सिद्धी काल में साधना के क्या हैं फायदे?

 


सर्व सिद्धी काल में साधना के क्या हैं फायदे?

हमारे सनातन धर्म में विशेष मुहूर्त की गणना चंद्रमा की चाल स्थिति के अनुसार की जाती है। हमारे सप्तऋषियों और शिवयोग के सिद्धों ने चंद्रमा की चाल की गणना करने के उपरांत ही विशेष मुहूर्त निकाले हैं। ऐसा ही एक सर्व सिद्धी काल का भी है, जो साधना के लिए बहुत ही अनुकूल समय बताया गया है। इस सर्व सिद्धी काल में साधना करने से साधक को तत्काल फल मिलता है। इस लिए सनातन धर्म में महाशिवरात्रि, दिवाली और होली के दिन साधना के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। इन दिनों पूर्णिमा को चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है। इस दिन साधना करने से साधक वह सब प्राप्त कर लेता है जो प्राप्त करने के लिए वह वर्षों से साधना में लीन है। इस लिए सनातन धर्म में कुछ अराजकतत्वों द्वारा साधना से रोकने के लिए अफवाहें भी फैलाई गई हैं। जैस महाशिवरात्रि को भांग पीने की, दीपावली में जुआ खेलने की और होली में नशा करने के लिए कुर्तकों पर जोर दिया जाता है। जो हकीकत से बहुत ही परे हैं, क्योंकि हमारे सिद्धों ने इस समय को साधना काल बताया है कि साधक इस दिन रात्रि में साधना कर ईश्वरी शक्तियों को ग्रहण कर सकें और अराजकतत्व सनातनी समाज को शक्तिशाली होने से रोकने के लिए हमारे समाज में दुष्प्रचार फैला रहे हैं।

#shivyogwisdom
#lifemanagement
#shivyogsanatan
#divinity
#awareness

Comments

Popular posts from this blog

ECHOES OF ETERNITY: TAPPING INTO TIMELESS WISDOM AND ETERNAL TRUTHS

Dr. Avdhoot Shivanand's Wisdom: Integrative healing therapy for Holistic Wellness

SACRED SERENITY: EXPLORING SPIRITUAL DEPTHS WITH SHIVYOG