दिव्यता की अनुभूति के लिए क्या करें?


दिव्यता की अनुभूति के लिए क्या करें?

प्रत्येक मनुष्य और प्रकृति के सभी जीवों में परमात्मा का वास होता है। इसीलिए सिद्धों ने सभी प्राणियों को एक सामान बताया है, न कोई छोटा है न कोई बड़ा। हम सांसारिकता-भौतिकता के भंवर जाल में इस तरह फंस चुके हैं कि आज हम भूल ही गए हैं कि हमारे अंतर में भी एक दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित है, जो साक्षात् परमात्मा का ही अंश है। जब हम शिवयोग की साधना को अपने नित्य जीवन में अपना लेते हैं तो हमें अपने वास्तविक स्वरूप का ज्ञान स्वतः ही होने लग जाता है। जैसे-जैसे हम प्रतिदिन नियमित रूप से शिवयोग की साधना करते हैं वैसे-वैसे हमारी आध्यात्मिक शक्तियां विकसित होती हैं और हमें उनका अनुभव होना भी प्रारंभ हो जाता है। अपने दैनिक जीवन में हमें उस सर्वशक्तिमान परमेश्वर की अनुभूति होने लगती है और हम अपने अंदर एक दिव्य ऊर्जा के प्रवाह को भी अनुभव करना शुरू कर देते हैं। शिवयोग साधना के मार्ग से हम पुनः एक बार अपनी दिव्यता को प्राप्त कर पाते हैं।

#shivyogwisdom #divinity #oneness #equality #consciousness

Comments

Popular posts from this blog

ECHOES OF ETERNITY: TAPPING INTO TIMELESS WISDOM AND ETERNAL TRUTHS

Dr. Avdhoot Shivanand's Wisdom: Integrative healing therapy for Holistic Wellness

SACRED SERENITY: EXPLORING SPIRITUAL DEPTHS WITH SHIVYOG