प्रभु नाम का स्मरण क्यों जरूरी है?

 


प्रभु नाम का स्मरण क्यों जरूरी है?
हमारे शास्त्रों में प्रतिदिन ध्यान-साधना के साथ-साथ ईश्वर का नाम जपने का भी रिवाज रहा है। हमारे पूर्वज घर आए व्यक्ति का अभिवादन ईश्वर का नाम लेकर करते थे। शिवयोग के सिद्धों ने बताया है कि जब हम हरि, राम या शिव किसी भी भगवान का नाम लेकर अभिवादन करते हैं या नाम जप और ध्यान करते हैं, तो हम अपने चारों ओर उनकी ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। हम ईश्वर की ऊर्जा के स्रोत बनते हैं और अनायास ही उनकी कृपा के पात्र बनते हैं। इससे जीवन में सुख एवं आनंद की अनुभूति होती है। शिव का नाम स्मरण करने से हमारी आत्मा ईश्वर से जुड़ जाती है, जिससे भाग्योदय होता है और आपके अंदर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। आप जीवन में उन्नति करते हैं और आपके परिवार में सुख-शांति आती है।

Comments

Popular posts from this blog

ECHOES OF ETERNITY: TAPPING INTO TIMELESS WISDOM AND ETERNAL TRUTHS

Dr. Avdhoot Shivanand's Wisdom: Integrative healing therapy for Holistic Wellness

SACRED SERENITY: EXPLORING SPIRITUAL DEPTHS WITH SHIVYOG