आध्यात्मिकता क्यों जरूरी है?

 


आध्यात्मिकता क्यों जरूरी है?

इस संसार में जन्म लेने वाला हर व्यक्ति अच्छा से अच्छा जीवन जीने की संकल्पना करता है। जिसके लिए वह कर्म करता है और भौतिक संसाधनों को एकत्र करने में प्रयासरत रहता है। क्योंकि व्यक्ति इस संसार में आने के बाद भौतिकता को ही वास्तविकता मान बैठता है। वह भौतिक संसाधनों के उपयोग को ही आनंद समझने लगता है। जबकि वास्तव में यह सब उसकी अज्ञानता का प्रमाण देते हैं। क्योंकि व्यक्ति को जब आध्यात्मिक उन्नति होती है और उसे आत्मज्ञान की अनुभूति प्राप्ति होती है, तब उसे पता चलता है कि माया के जाल में फंसकर जिसे वह वास्तविकता मान रहा था, वह सब मिथ्या है। सत्य तो ये है कि जिसने इस संसार को बनाया है, उसी के अंश हम सभी हैं। जिसका इस संसार में जन्म लेने का एक उद्देश्य था, जिसको वह भूल चुका था। इसी कारण से वह इस संसार में बार-बार जन्म-मरण के बंधन में बंधकर रह गया है। आध्यात्मिक जीवन ही व्यक्ति को सत-चित-आनंद की अनुभूति करा सकता है।

#shivyogwisdom

 #spirituality

 #awareness

 #mindfulness

 #peaceofmind

 #thoughts

Comments

Popular posts from this blog

ECHOES OF ETERNITY: TAPPING INTO TIMELESS WISDOM AND ETERNAL TRUTHS

क्यों आते है जीवन में कष्ट?

Unlock Your Power with ShivYog Meditation: Experience Profound Benefits | Shiv Yog