आनंदमय जीवन के लिए क्या करें?

 


आनंदमय जीवन के लिए क्या करें?

इस संसार में हर एक व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई लक्ष्य होता है जिसको प्राप्त करने के लिए व्यक्ति प्रतिदिन कर्म भी करता है। जब कर्म करने के बाद भी उसे लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होती है तो वह हताश हो जाता है और असफलता का दोष ईश्वर को देने लगता है। लेकिन यदि वह व्यक्ति आध्यात्म के सहारे और नियमों के अनुसार जीवन यापन करे तो वह लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ-साथ जीवन को भी बहुत बेहतर बना सकता है क्योंकि आध्यात्म से व्यक्ति अपने मूल स्वरूप को अनुभव करता है और अपने सरल और सहज स्वभाव को प्राप्त कर लेता है। अपने सहज स्वरूप को पा कर व्यक्ति अपने जीवन को पूर्णता से जी पाता है। इस प्रकार आध्यात्म से ही जीवन में शांति और आनंद का अनुभव प्राप्त होता है। आध्यात्म हमें ढोंग और आडम्बर से बचाता है जो कि अहंकार पर आधारित है और अहंकार ही है जो हमारी जीवंतता को खा जाता है।

#shivyogwisdom #mindfulness #spirituality #awareness #divineconnection #peaceofmind

Comments

Popular posts from this blog

ECHOES OF ETERNITY: TAPPING INTO TIMELESS WISDOM AND ETERNAL TRUTHS

Dr. Avdhoot Shivanand's Wisdom: Integrative healing therapy for Holistic Wellness

SACRED SERENITY: EXPLORING SPIRITUAL DEPTHS WITH SHIVYOG